
एसएसपी ने सांसद के बेटे आैर इस दिग्गज विधायक से की ये मांग तो बोले- 'जल्द दूंगा नमूना'
सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के पश्चिम जिलों में आने वाले सहारनपुर में एसएसपी ने कैराना सांसद तबस्सुम हसन के बेटे दिग्गज विधायक के बीच एेसी बात हुर्इ।जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गर्इ।दरअसल यह विधायक कोर्इ आेर नहीं बल्कि कैराना सांसद के बेटे आैर विधानसभा से सपा के विधायक है जिनसे अचानक ही लोगों में बैठे एसएसपी ने एक मामले में जवाब मांग लिया।इस पर विधायक ने भी बहुत ही शालिनता के साथ जवाब भी दे दिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-इस आईएएस की english की टीचर ने बदल दी जिंदगी
एसएसपी ने दिग्गज विधायक से कही थी यह बात
दरअसल कैराना में कुछ समय पहले ही एक नाबालिग के साथ सामूहिक बालात्कार का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस जांच ही कर रही थी। इसबीच ही पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी।पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी थी।इसी मामले में सोमवार को आरोपित कैराना के सपा विधायक से अचानक ही एसएसपी ने प्रश्न पूछ लिया था कि विधायक जी अपनी आवाज का नमूना कब दे रहे हो।यह सुनते ही विधायक नाहिद हसन कुछ देर के लिए चुप रहे। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि विधिक सलाह के बाद जल्द ही नमूना दूंगा।
नाबालिग के साथ की गर्इ थी दरिंदगी
बता दें कि सहारनपुर जिले में 19 मई को गंगोह में पांच युवकों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बालात्कार की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत बालात्कार आैर जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद एक आरोपित को जेल भेज दिया था। हालांकि अभी इस मामले में कुछ आरोपी फरार चल रहे है।वही इस मामले में एसएसपी ने उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विधायक आवाज का नमूना मांगा गया है।उनसे एक मुलाकात में यह मोखिक रूप से रिमाइडर कराया गया था। इस पर उन्होंने जल्द भिजवाने का आश्वासन दिया है।
Published on:
4 Sep 2018, 6:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.