
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से काटी गई फोटो
सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की घटना सामने आई है। आराोप है कि, ये नारे मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि इस वीडियो में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्र चलती बस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मिर्जापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मिर्जापुर थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक पड़ताल में पता चला कि सभी छात्र ग्लोकल यूनिवर्सिटी के हैं। पड़ताल आगे बढाई तो पता चला कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र यूनिवर्सिटी के डी-फार्मा और बी-फार्मा के छात्र हैं। इनमें से दो की पहचान भी हो गई है।
यह भी पढ़ें: चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिसकर्मी को कार से घसीटा
जिन दो छात्रों की पहचान हुई है पुलिस ने उनकी आवाज के नमूने लिए हैं। छात्रों की आवाज के नमूनों के साथ वायल वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस ने मिर्जापुर थाने में इन छात्रों के खिलाफ 153बी और धारा 505 के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि इस वीडियो को पहले ट्वीटर के माध्यम से वायरल किया गया इसके पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।
बेहट विधायक ने सभी आरोपों को बताया निराधार
यूपी की प्रथम विधान सभा बेहट से विधायक उमर अली खान इस मामले में आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने गलत तरीके से ट्वीटर पर वीडियो को वायरल किया है। वीडियो को ध्यान से सुनने पर पता चलता है कि छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए हैं। छात्रों ने मोनिस सर जिंदाबाद कहा है। बेहट विधायक ने इस मामले में सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
Updated on:
06 Feb 2023 07:26 pm
Published on:
04 Feb 2023 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
