
weather
सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों से सटे उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में 24 घंटे में मौसम में कई बदलाव हुए। गुरुवार सुबह कभी धूंप तो कभी बादल छाए रहे। शाम होते-होते ओलावृष्टि हो गई और शुक्रवार सुबह एक बार फिर से धूंप खिल गई।
इस तरह 24 घंटे में कई बार मौसम बदलता रहा। शुक्रवार सुबह धूंप के बावजूद मौसम में ठंडक रही और ओलावृष्टि के बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। मौसम विज्ञानियों ने इसे स्थानीय मौसम परिवर्तन बताया है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से बरसात की आशंका जताई है। अगले तीन दिन तक बरसात होने की आशंका है।
गुरुवार को सहारनपुर का तापमान 11 डिग्री न्यूनतम और 22 डिग्री अधिकतम रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को ही मौसम विभाग ने बरसात होने की आशंका जताई थी। सहारनपुर के ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई थी।
रात में जब ओलावृष्टि हुई तो किसान परेशान हो गए इस समय सरसों की फसल खेतों में लहरा रही है और गेहूं की फसल को भी ओलावृष्टि से काफी नुकसान होने की आशंका है। मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि रविवार तक मौसम में इसी तरह से उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। इसका असर किसानों की फसलों पर पड़ सकता है। उधर चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में सावधान रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का आने वाले तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
Updated on:
25 Feb 2022 09:15 pm
Published on:
25 Feb 2022 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
