2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमकी मिलने के बाद दीपांकर महाराज ने किया ये खुलासा

धमकी मिलने के बाद स्वामी दीपांकर ने कहा डरता नहीं हूं मैं आ रहा हूं सहारनपुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Apr 2018, 5:12 PM IST

saharanpur news

swami dipankar tweet for yogi aadityanath

सहारनपुर। मैं डरता नहीं हूं, उत्तर प्रदेश में अराजकता का महाैल है। मुझे धमकी पहली बार नहीं मिली, इससे पहले भी जब मैं एक बार सहारनपुर गया था ताे मुझे धमकी दी गई थी। अब एक बार फिर से धमकी दी गई है लेकिन इन धमकियाें से डरने वाला नही हूं। जब तक सांस चल रही है अपना काम करता रहूंगा आैर भगवान परशुराम जयंती के प्राेग्राम में सहानपुर में शामिल भी हाेउंगा।

यह बात दीपांकर महाराज ने कही है। पत्रिका के साथ टेलिफाेनिक वार्ता के दाैरन उन्हाेंने कहा कि तीन साल पहले भी वह सहारनपुर गए थे ताे उन्हे धमकी मिली थी। उन्हाेंने कहा कि जिस तरह का माहाैल आज पूरे देश में आैर खासकर उत्तर प्रदेश में अराजकता का महाैल है यह ठीक नहीं है। अगर उन जैसे लाेगाें काे इसी तरह से धमकी मिलती रही ताे एेेसे लाेग अपना काम स्वतंत्र रूप से कैसे कर पाएंगे। उन्हाेंने यह भी कहा कि उन्हे ट्वीट के बाद अफसराें की फाेन कॉल आई है सभी ने जानकारी ली है लेकिन काेई एक्शन अभी तक नहीं है। बाेले कि एेसे मामलाें में सरकार काे आैर पुलिस काे त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

हमारा खतरा एक दिन में खत्म नहीं हाेने वाला

स्वामी दीपांकर ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि मुझे सिर्फ सहारनपुर में जाने में ही खतरा नहीं है। यानि एक दिन की बात नही हैं, बाेले कि जब तक मैं उत्तर प्रदेश में हूं मेरी सुरक्षा का पूरा जिम्मा यूपी पुलिस का है। उन्हाेंने यह भी कहा है कि जब वह सहारनपुर जाएंगे ताे अपने प्राईवेट सुरक्षाकर्मी साथ रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्हाेंने कहा कि आखिर यूपी पुलिस सुरक्षा दे नहीं रही आैर हम अपने सुरक्षाकर्मी ना रखें ताे एेसे काम चलेगा जब तक यूपी पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही है तब तक हमे अपने लाेग ताे रखने ही पड़ेगे।

जानिए काैन दे रहा है धमकी

स्वामी दीपांकर काे जिस अंदाज में धमकी मिली है उसे जानकर पुलिस भी हैरान है। फिलहाल एेसा लगता है कि धमकी का यह एपिसाेड पुलिस के गले से नीचे नहीं उतर रहा, लेकिन ध्यानगुरु दीपांकर ने साफ कह दिया कि जब तक वह उत्तर प्रदेश में हैं तब तक उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस की है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर उनकाें धमकी काैन दे सकता है ताे उन्हाेंने कहा कि धार्मिक स्थलाें से लाउड स्पीकर हटवाए जाने की आवाज उन्हाेंने ही उठाई थी। साेनू निगम आैर अन्य लाेग उनके इसी अभियान से जुड़े थे। एेसे में उन्हे शक है कि उनके इसी अभियान से नाराज कुछ लाेग उन्हे इस तरह की धमकियां दे रहे हाेंगे। उन्हाेंने यह भी बताया कि करीब दाे तीन साल पहले जब वह एक शाम भारत माता के नाम प्राेग्राम में शामिल हाेने के लिए सहारनपुर पहुंचे ताे उस दाैरान भी उन्हे धमकी मिली थी।