
सहारनपुर। सहारनुपर में एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब एक साजिश नाकाम हो गई। दरअसल मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन (Golden Temple Mail) दुघर्टनाग्रस्त होने से बची। माना जा रहा है कि ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। क्योंकि तेज रफ्तार ट्रेन से अचानक बाइक से टकराई जो कि बिना नंबर की थी। हालाकि ट्रेन रुक गई और मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने इंजन में फंसे बाइक के टुकड़े निकालकर ट्रेन को आगे रवाना किया।
दरअसल गाड़ी संख्या 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल गुरुवार रात सहारनपुर पहुंची तभी रात करीब 11.30 बजे के करीब तलहेड़ी व नागल स्टेशन पर ट्रैन के लोकों पायलट ने दूर से ही रेल ट्रैक पर बाइक पड़ी देखी। इस बीच चालक ने हार्न बजाने के साथ ही ट्रेन की स्पीड कम करनी शुरू कर दी, लेकिन बाइक पड़ी रही और ट्रेन जा टकराई। इससे काफी दूर तक बाइक घिसटाती चली गई और कुछ पार्ट्स इंजन में फंस गए। इस दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे जोरदार झटका लगा और ट्रेन पलटने से बच गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचाना पर मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को निकाला। ट्रेन करीब पौन घंटा जंगल में खड़ी रही। इसबीच रेलवे विभाग ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। जहां ट्रैक किनारे एक बिना नंबर की बाइक के पुर्जे पड़े मिले।।
वहीं नागल और तलहेड़ी के बीच में जिस जगह पर बिना नंबर की बाइक ट्रैक पर पड़े होने से आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने जानबूझ कर रेलवे ट्रेक पर बाइक खड़ी की थी। क्योंकि उस स्थान पर कोई क्रांसिंग भी नहीं है। रेल अधिकारी इसकी गंभीरता से जांच करा रहे हैं।
Updated on:
24 Aug 2019 01:11 pm
Published on:
24 Aug 2019 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
