
train
सहारनपुर। शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ( Special train ) ट्रेन 1320 मजदूरों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रमिकों के चेहरों पर खुशी थी। रेलवे स्टेशन पहुंचे कमिश्नर, डीआईजी, जिला अधिकारी और अन्य अफसरों ने तालियां बजाकर इन श्रमिकों को खुशी भरे माहौल में रवाना किया।
यह सभी वह श्रमिक थे जो हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर से बिहार जाने के लिए सहारनपुर आ गए थे। इन्हें पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग केंद्र में बनाये गए शेल्टर होम में रखा गया था। शुक्रवार को इनमें से 1320 को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया।
सहारनपुर के पिलखनी स्थित शेल्टर होम में 3000 से अधिक श्रमिक अभी भी मौजूद हैं। इन सभी को यहां क्वारंटीन किया गया है और इनका हेल्थ चेकअप करने के बाद इन्हें रोडवेज बसों से हर रोज अपने गृह जनपदों को भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: इन स्कूलों ने माफ की तीन महीने की फीस, देखें पूरी लिस्ट
भी थे जो अपने परिवारों के साथ पैदल ही बिहार जाने के लिए निकल पड़े थे। इन्हें भी इस शेल्टर हाउस में रखा गया था और इन्हें भिजवाने के लिए अब सहारनपुर से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रवाना की गई । ट्रेन के चलने से पहले श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया गया और उन्हें मास्क लगाकर ही ट्रेन में सफर करने की हिदायत दी गई।
इसके साथ ही उन्हें सफर के लिए खाना भी मुहैया कराया गया इन सभी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही इन्हें ट्रेन में बैठाया गया है। सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सहारनपुर में हरियाणा सीमा से बड़ी संख्या में मजदूर आ रहे हैं।
इन्हें पिलखनी शेल्टर होम में रखा गया है। जहां से हर रोज बसों के माध्यम से मजदूरों को उनके गृह जनपदों को भिजवाया जा रहा है। इनमें काफी संख्या में बिहार के भी श्रमिक हैं। इनको बसों से भिजवाना संभव नहीं था। इन्हें भिजवाने को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों के बीच बात हुई और सहमति बनने पर अब इन्हें ट्रेन के माध्यम से भिजवाया गया है।
16 मजदूरों को किया गया वापस
सरसावा के पिलखनी स्थित शेल्टर होम से श्रमिकों को बसों में बैठाकर रेलवे स्टेशन लाया गया था और यहां से फिर उन्हें ट्रेन में बैठाकर आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में 1320 सीट होने की वजह से 16 मजदूरों को वापस शेल्टर होम भेजा गया। अब इन्हें कल यानी शनिवार काे दूसरी ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जाएगा।
Updated on:
15 May 2020 09:07 pm
Published on:
15 May 2020 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
