
tripaltlaq
सहारनपुर। पति के तीन तलाक के बाद हाफिज पर इद्दत में बैठने दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली पीड़िता खुर्शीदा के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमें में हाफिज का नाम लिखवाने पर अब उसे सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी जा रही है।
दरअसल गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली खुर्शीदा ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया था। खुर्शीदा ने पति के साथ-साथ एक हाफिज पर भी आरोप लगाया था कि हाफिज उस पर जबरन इद्दत में बैठने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसके पति शब्बीर काे गिरफ्तार कर लिया था। अभी इस मामले में Saharanpur Police ने हाफिज की गिरफ्तारी नहीं की है।
अब खुर्शीदा ने एक पत्रकार वार्ता बुलाई और कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं मुकदमे से हाफिज का नाम निकलवाए जाने काे कहा जा रहा है कि, नाम नहीं निकलवाने पर सामाजिक बहिष्कार करने की बात भी कही जा रही है। पीड़िता ने अब पति और उसके समर्थकों की ओर से जान का खतरा हाेने की बात भी कही है।
इतना ही नहीं गागलहेड़ी थाना पुलिस भी ठीक से कार्रवाई नहीं करने के आराेप लगाए हैं। पीड़िता की ओर से एक शिकायती पत्र भी पुलिस अफसरों को भी दिया है। इस मामले में पूछने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है, जांच चल रही है जो भी मामले संज्ञान में आएंगे, जो भी आरोप सही पाए जाएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Sept 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
