
cm yogi aditynath
सहारनपुर। ''यूपी में क्राइम बढ़ रहा है'' प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा है कि '' अंगूर खट्टे हैं'' जब यूपी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हार गए ताे पार्टी के महासचिव काे सुर्खियाें में रहने के लिए इटली या इंग्लैड से कुछ ना कुछ ताे बयानबाजी करनी हाेगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी उनके कुछ बाेलने पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है जैसे चुनाव में उनकी बाताें पर ध्यान नहीं दिया गया ऐसे ही अब भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
यह बात सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने एक सवाल के जवाब में कही। सीएम शनिवार काे सहारनपुर पहुंचे थे। यहां उन्हाेंने सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और फिर गऊशाला का निरीक्षण करने के बाद उन्हाेंने सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास किया। इस दाैरान विकास कार्याें की समीक्षा बैठक के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी उन्हाेंने समीक्षा की और व्यापारिक, सांस्कृतिक और संगठनाें के प्रतिनिधियाें से बात की।
रविवार सुबह पत्रकाराें से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के ट्वीट काे लेकर किए गए सवाल पर कहा कि, यह बिल्कुल ऐसा ही है जैसे अंगूर खट्टे वाली कहावत है। यूपी में कांग्रेस हार गई है। इसलिए अब इटली या इंग्लैंड में बैठकर कुछ ताे बाेलना हाेगा, कुछ ताे बाेलेंगे ही वाे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी बाताें काे गंभीरता से नहीं लेते जैसे चुनाव में चुनाव में उनकी बाताें पर ध्यान नहीं दिया या ऐसे ही अब भी उनकी बाताें पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
Updated on:
01 Jul 2019 01:15 am
Published on:
30 Jun 2019 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
