24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : जमीन बंटवारे को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट

UP Crime : पुलिस ने एक पक्ष की ओर आई तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास और एक तरफ आई तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

UP Crime: सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। हमले में कई लोग घायल हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेत में ही चले लगे लाठी डंडे

घटना सरसावा थाना क्षेत्र के गांव ढीक्का कला की है। यहां दो भाइयों के परिवारों में खेत की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह खेत में फसल की कटाई को लेकर एक पक्ष वहां पहुंचा, जिसके बाद दूसरा पक्ष भी आ धमका। दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। करीब दस मिनट तक दोनों ओर से हाथापाई और मारपीट होती रही। इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने भिजवाया अस्पताल

सूचना पर गांव पुलिस पहुंची ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे मामले की जानकारी लेते हुए घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दोनों ओर से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सरसावा थाना प्रभारी का कहना है कि जमीन बंटवारे का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद एक पक्ष ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की जिससे विवाद भड़का। पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग