10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को ऑनलाइन थी पत्नी! पति ने तोड़ दिया आईफोन FIR दर्ज

UP News दोनों के बीच अक्सर विवाद रहने की बात सामने आई है। पत्नी का आरोप है कि फोन तोड़ने के बाद पति ने उसके मुंह पर ठंडा पानी फेंककर मारा
less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur news

प्रतीकात्मक फोटो ( श्रोत ChatGPT )

UP News : पत्नी रात को ऑनलाइन थी। गुस्से में घर पहुंचे पति ने पत्नी का आईफोन तोड़ दिया और विरोध करने पर उसके मुंह पर ठंडा पानी फेंक कर मार दिया। इस घटना के विरोध में पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी को जगाने के लिए मुंह पर फेंका पानी

घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के मंगल नगर की है। यहां पर रहने वाले एक दंपति के बीच पहले भी विवाद होता रहा है। अब नया मामला सामने आया है। पीड़िता पूनम के मुताबिक वह फोन चलाकर सोने के लिए लेट गई थी। बोली कि "रात में पति घर पहुंचे और मेरा आईफोन तोड़ दिया। इतना ही नहीं जगाने के लिए मेरे मुंह पर ठंडा पानी फेंककर मारा"

विरोध करने पर दी धमकी

इसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने धमकी दी। पीड़िता के अनुसार पहले भी पति कई बार मारपीट कर चुका है। दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता है। उधर इस मामले में पूछने पर आरोपी पति शरद ने कहा है कि सभी आरोप निराधार हैं। बताया कि पत्नी अक्सर घर में विवाद रखती है। जो लोग घर पर उनसे मिलने आते हैं उनके साथ भी अभद्रता करती है। अब एक और नया झूठा आरोप लगाया है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग