27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : सहारनपुर पुलिस का अभियान, 30 स्टंटबाजों को पकड़ा

UP News : मिर्जापुर थाना पुलिस को शिकायत मिल रही थी स्कूल कॉलेज के रास्ते पर कुछ युवक रोजाना स्टंट करके छात्राओं को परेशान करते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Saharanpur

पुलिस हिरासत में आरोपी ( फोटो स्रोत पुलिस मीडिया सेल )

UP News : सड़क पर स्टंट करने वाले 30 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इन सभी को एक ही दिन में पकड़ा गया। सभी को पकड़कर थाने लाया गया। इन्हे चेतावनी दी गई कि जीवन में अब कभी स्टंट नहीं करेंगे। सार्वजनिक रूप से सभी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। बाद में इन्हे निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

नारी शक्ति अभियान के तहत की गई कार्रवाई

इन दिनों नारी शक्ति 5.0 अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत सड़क पर स्टंट करने वालों को भी महिलाओं और लड़कियों को छेड़ने वाला माना गया। यह पाया गया कि आमतौर पर जो लड़कें सड़क पर खुले आम स्टंटबाजी करते हैं उनकी मंशा ठीक नहीं होती। वह नियमों को तोड़कर अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं साथ ही सड़क पर चलने वालों लोगों की भी जान जोखिम डालते हैं। इसके साथ ही इन मनचलों का उद्देश्य सड़क से स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परेशान करातना होता है। स्टंट बाजी करके ये युवक छात्राओं को परेशान करते हैं।

मिर्जापुर थाना पुलिस ने चलाया अभियान

इसी क्रम में मिर्जापुर थाना पुलिस ने अभियान चलाया और एक दो नहीं बल्कि पूरे 30 स्टंट बाजों को हिरासत में लिया। ये सभी सड़क पर खुलेआम स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने इन्हे पकड़कर थाने लाई। इनके फोटो कराए गए और फिर इन्हे हिदायत देकर निजी मुचलकों पर पाबंद करते हुए छोड़ दिया गया। थाने में इन सभी ने संयुक्त रूप से अपनी गलती मानी और कहा कि आगे से अब जीवन में कभी भी इस तरह से खुली सड़क पर स्टंट नहीं करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग