14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police : सहारनपुर में SSP ऑफिस के पास पड़ा मिला सिपाही का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

UP Police घटना के पास से सिपाही का मोबाइल भी नहीं मिल रहा

2 min read
Google source verification
UP Police

सिपाही का फाइल फोटो

( UP Police ) के एक सिपाही का खून से लथपथ शव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( Saharanpur SSP ) के कार्यालय के पास पुलिस लाइन में पड़ा मिला। सिपाही मूल रूप से आगरा का रहने वाला था। प्राथमिक पड़ताल में ये बात सामने आई है कि सिपाही बैरिक की छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई लेकिन वह बैरिक की छत से किन हालातों में गिरा इसका पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।

आगरा के रहने वाले सन्नी ने 2021 में ज्वाइन की थी ( UP Police )

आगरा ( Agra ) के ताजगई के रहने वाले माधव सिंह का 25 वर्षीय बेटा सन्नी 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस ( UP Police ) में भर्ती हुआ था। इसकी तैनाती सहारनपुर ( Saharanpur ) के बड़गंव थाने में थी। ये पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के पास बैरिक में रहता था। यहां मैस की छत पर इसका शव पड़ा हुआ मिला। सस्पेंड चल रहे एक सिपाही ने घटना की सूचना सुबह करीब दस बजे गणना कार्यालय पर जाकर दी। इसके बाद एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की लेकिन कोई सटीक सुराग पता नहीं चल सका।

पुलिस दुर्घटना को मान रही मौत की वजह

कोतवाली सदर बाजार प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत बैरिक की छत से गिरकर हुई है। रात में किसी समय वह गिर गया और खून बह जाने से मौत हो गई। सिपाही बैरिक की छत से कैसे गिरा? अभी इस सवाल का जवाब पुलिस ( Saharanpur Police ) के पास भी नहीं है। इस मामले में एक बड़ा सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि सिपाही का मोबाइल फोन गायब है। सिपाही के मोबाइल फोन ( Mobile Phone ) का पता नहीं चल सका है। इसलिए भी इस घटना के कारणों को संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को हाद्सा मानकर चल रही है।

यह भी पढ़ें: आधी रात को गोवंश के साथ गंदी हरकत करते पकड़ा गया विदेशी युवक, न्यायालय ने कहा…