
UPSC: दूध वाले का बेटा बना IAS, फेल होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत एेसे पाया मुकाम
सहारनपुर. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा के नतीजों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश का परचम लहराया है। जहां बिजनौर जिले के नगीना में रहने वाले जुनैद अहमद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी दूध बेचने वाले के बेटे सचिन ने आर्इएएस की परीक्षा में सफलता अर्जित कर वेस्ट यूपी का नाम रौशन किया है। सचिन कुमार का कहना है कि अब उन्हें आर्इएएस या आर्इपीएस में से एक पद मिलेगा। सचिन ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद आैर कड़ी मेहनत को दिया है।
यहां बता दें कि यूपीएससी में सचिन कुमार ने 400वीं रैंक हासिल की है। वहीं सचिन के पिता अमन कुमार दूध बेचने का कार्य करते हैं। पिता अमन कुमार ने बताया कि फिलहाल सचिन बिहार में आईईएस के तहत रेलवे में ट्रेनिंग कर रहा है। उन्होंने बताय कि सचिन की शुरुआती शिक्षा हरिद्वार स्थित नवोदय विद्यालय से हुर्इ है। वहां से प्रारंभिक शिक्षा के बाद सचिन ने आर्इआर्इटी दिल्ली से बीटेक किया। इसके बाद 2016 में सचिन ने आईईएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिलहाल वह बिहार के जमालपुर में आर्इर्इएस की ट्रेनिंग कर रहा है।
पिता अमन ने बताया कि सचिन ने पहली बार आईएएस की परीक्षा 2017 में दी थी। हालांकि उस दौरान सचिन को सफलता नहीं मिली, लेकिन उसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी आैर फिर से 2018 में परीक्षा दी। सितंबर 2018 में मुख्य परीक्षा के बाद पिछले माह छह तारीख को ही सचिन ने इंटरव्यू दिया था। तभी से वह परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि घर में सब लोग बेहद खुश हैं आैर रिश्तेदारियों से भी बधार्इ के लिए फोन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर बेहद गर्व है।
Published on:
06 Apr 2019 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
