28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Sleeper Express: दिवाली से पहले सहारनपुर को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, ये रहेगा प्रस्तावित रूट

Vande Bharat Sleeper Express: मेरठ-लखनऊ समेत तीन वंदे भारत के बाद यूपी को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन सहारनपुर-बरेली-लखनऊ होते हुए प्रयागराज आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
vande bharat sleeper express

vande bharat sleeper express

Vande Bharat Sleeper Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मेरठ-लखनऊ समेत तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसी बीच, जल्द ही प्रधानमंत्री यूपी को एक और नई वंदे भारत ट्रेन देने वाले हैं। दीपावली से पहले ही जिले को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। नगर विधायक राजीव गुंबर को इस संबंध में रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है।

दरअसल, नगर विधायक राजीव गुंबर ने बीते वर्ष में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी देने का आग्रह किया था। इसके बाद सहारनपुर दौरे पर आए रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी।

नगर विधायक ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का किया जिक्र

इसके साथ ही, 31 अगस्त को रेल मंत्री एक और पत्र लिखा गया था। पत्र में नगर विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत की समय सारिणी को जल्द जारी करने की बात कही थी। इसके साथ ही, यह भी लिखा था कि मार्ग लंबा होने की वजह से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलना चाहिए। ट्रेन को मुरादाबाद-बरेली के रास्ते संचालित किया जाए। साथ ही ट्रेन का समय रात्रि दस बजे से और वापसी प्रयागराज से रात्रि के समय हो तो इसका लाभ लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले आमजन को होगा।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें! 22 सितंबर तक 14 ट्रेनों के बदले रूट, यहां देखें लिस्ट

बरेली-लखनऊ होते प्रयागराज जाएगी वंदे भारत

नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दीपावली से पहले ही जिले के लोगों को एक ओर वंदे भारत की सौगात मिलेगी। जबकि ट्रेन का संभावित रूट सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-प्रयागराज हो सकता है।