5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आराेपियों ने वीडियो कर दी वायरल, लड़की ने जहर खाकर दी जान

crime against women in uttar pradesh जबरन दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो फिर दाेबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए वीडियो काे कर दिया वायरल। घटना से क्षुब्ध लड़की ने दे दी जान।

2 min read
Google source verification
suicide_1544245704.jpg

suicide

सहारनपुर ( Saharanpur) गंगोह थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म ( rape ) के बाद वीडियो वायरल ( video viral ) कर दिए जाने की घटना साामने आई है। जब लड़की को बात का पता चला तो उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन लड़की काे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ( Saharanpur Police ) ने आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आराेपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: कार पर लाल रंग डाल बताते थे खून, फिर पलभर में गायब कर देते थे मोबाइल और कीमती सामान

घटना गंगोह कस्बे की है। यहीं के रहने वाले लड़की के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में उन्हाेंने बताया है कि उनकी बेटी के साथ कस्बे के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और अपने दोस्त के सहयाेग से वीडियो बना ली। बाद में वीडियो ( video ) दिखाकर उनकी लड़की को डरा दिया गया। लोक लिहाज के डर से इस घटना के बारे में लड़की ने किसी को भी नहीं बताय और वह गुम-शुम सी रहने लगी।

यह भी पढ़ें: Good News: इस शहर में होने जा रहा 72.20 करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आराेपियाें ने उनकी बेटी काे डराया और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। लड़की के इनकार करने पर आराेपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ( viral ) कर दी। जब उनकी बेटी काे इस बात का पता चला तो उसने शुक्रवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजन लड़की काे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर र दिया गया।

यह भी पढ़ें: Noida दर-दर भटकने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने लड़की का उपचार शुरू किया लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। बताया जाता है कि मरने से पहले लड़की ने पुलिस काे अपने बयान दिए हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि लड़की के बयान लिए गए हैं तहरीर और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।