शिवमणि त्यागी
सहारनपुर। निकाय चुनाव में सहारनपुर में ईवीएम की चौका देने वाली गड़बड़ी सामने आई है। खास बात यह है कि इस बार खराब हुई ईवीएम मशीन से भाजपा को नहीं बल्कि नोटा को वोट गया है। यह घटना बूथ संख्या 474 पर घटी यहां ईवीएम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और इस तकनीकी खराबी आने के बाद जैसा कि वहां बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि, ईवीएम पर मतदाता जिस भी प्रत्याशी का बटन दबा रहे थे उस प्रत्याशी के साथ-साथ नोटा की बत्ती भी जल रही थी, यानि प्रत्याशी के साथ-साथ यहां नोटा को भी वोट जा रहा था।