
महिला की पिटाई
सहारनपुर। बच्चा चाेरी के संदेह में सहारनपुर नगर की कमेला कालोनी में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने महिला काे बचाया। जांच करने पर सभी आराेप गलत निकले। महिला की सहारनपुर की रहने वाली है जाे किसी कार्य से कमेला कालाेनी से निकलती हुई जा रही थी।
यह भी पढ़िएः Motivational: खेल दिवस पर आज लेडी आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
बच्चा चाेरी किए जने के शक में सहारनपुर में एक के बाद एक सीरियल घटनाएं सामने आ रही हैं। भीड़ बच्चा चाेरी हाेने के शक में किसी भी पीट रही है। गंगाेह और देवबंद की घटना के बाद अब स्मार्ट सिटी की कमेला कालाेनी में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। महिला बुर्का पहने हुई थी लेकिन भीड़ ने महिला के मुंह से बुर्के काे उतार दिया और इसकी जमकर पिटाई की।
महिला की पहचान फरजाना पत्नी फैजान, निवासी आजाद कालोनी गली नबंर दो के रूप में हुई है। कमेला कालाेनी के लाेगाें ने आराेप लगाया कि महिला ने एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने की काेशिश की। इसी दाैरान भीड़ इकट्ठा हाे गई और भीड़ ने महिला काे पीट दिया।
भीड़ पर कार्रवाई कब
पुलिस लगातार चेतावनी ताे दे रही है लेकिन अभी तक किसी के भी खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं हुई है। सवाल यह है कि पुलिस आखिर इन मामले में कार्रवाई कब करेगी।
Published on:
29 Aug 2019 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
