
voter
सहारनपुर. मतदान के अधिकार को लेकर महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक हैं। यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। सहारनपुर में 99 हजार 771 नए वोट बने हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 55 हजार है जबकि पुरुषों की संख्या महज 44 हजार 771 ही है। यानी नई वोट बनवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।
जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। जारी सूची के अनुसार अब जिले में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12 लाख 16 हजार 46 हो गई है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 13 लाख 64 हजार 214 है।
सहारनपुर जिले में सात विधानसभा हैं। इन सभी विधानसभाओं में चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि चुनाव 2022 सर पर है। निर्वाचन विभाग की ओर से नई मतदाता सूची जारी की गई है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। इस मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 80 हजार 386 हो गई है। 25 लाख मतदाता सभी सातों विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अगर पिछले वर्ष मतदाता पुनरीक्षण सूची में हुई बढ़ोतरी से इस वर्ष हुई बढ़ोतरी की तुलना की जाए तो इस बार महिलाओं की संख्या अधिक है। यानी जागरूकता में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।
सहारनपुर में सबसे अधिक मतदाता नगर विधानसभा सीट पर हैं। नगर विधानसभा सीट पर कुल 4 लाख 42 हजार मतदाता हैं जबकि विधानसभा गंगोह में 3 लाख 85 हजार 146 मतदाता हैं। इसी तरह से अलग अलग विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या है लेकिन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से यह साफ हो गया है कि अपने मताधिकार को लेकर महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य संपन्न हो गया है अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। महिलाएं इस बार अधिक जागरूक हैं पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की वोट दें अधिक बढ़ी हैं।
Published on:
05 Jan 2022 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
