3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG : प्रवासी श्रमिकों काे लेकर फिर बड़ी लापरवाही, पूर्वी यूपी के श्रमिकों काे गाेआ से सहारनपुर ले आई ट्रेन

Highlights गाेआ से पूर्वी यूपी जाने के लिए सवार हुए श्रमिकों काे ट्रेन यूपी के अंतिम जिले सहारनपुर ले आई। बाद में इन्हे बसों से भिजवाया गया।

2 min read
Google source verification
train_1.jpg

saharanpur station

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) के खतरे काे देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन ( lockdown ) में सबसे अधिक परेशानी प्रवासी मजदूरों काे उठानी पड़ रही है। मजदूरों के साथ उठा-पठक की वीडियो लगातार सामने आ रही हैं। अब प्रवासी मजदूरों काे लेकर रेलवे की एक और लापरवाही सामने आई है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ईदगाह है लॉक तो ईद पर घर में पढ़ें चाश्त की नमाज, धर्मगुरुओं ने की ये अपील

गाेआ ( Goa ) से ट्रेन ( Special train ) में सवार हुए पूर्वी यूपी के प्रवासी श्रमिकों काे ट्रेन यूपी के अंतिम जिले सहारनपुर ले आई। रास्ते में कई स्टेशन पड़े लेकिन रेलवे की सुरक्षा एजेंसी आरपीएफ ने इन मजदूरों काे उतरने नहीं दिया। जब सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन आकर रुकी ताे उसमें आजमगढ़, बनारस, इलाहाबाद और रायबरेली तक के प्रवासी श्रमिक थे जाे गाेआ में काम करते थे।

यह भी पढ़ें: छह साल के मासूम के कातिल भी निकले नाबालिग, वजह कर देगी आपको सन्न

इनमें से अधिकांश ईद ( Eid ) पर अपने घर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन अपने तय समय से करीब छह घंटे देरी से सहारनपुर स्टेशन पहुंची। जब सहानपुर स्टेशन पर उतरक इन पूर्वी यूपी के श्रमिकों ने खुद काे यूपी के अंतिम जिले में पाया ताे हैरान रह गए। मजदूरों ने यही कहा कि इस लॉक डाउन उनकी परेशानिया पहले ही कम नहीं थी अब रेलवे भी उनसे मजाक कर रहा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच सीजन का सबसे गर्म दिन, 72 घंटे के भीतर 47 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

इस ट्रेन में 900 से अधिक संख्या में प्रवासी श्रमिक थे। बाद में इनके लिए रेलवे स्टेशन पर बसों काे लगाया गया। इन्हे यहां से अलग-अलग बसों में बैठाकर रवाना किया गया। ट्रेन में घंटों का सफर तय करने के बाद भी यह श्रमिक अपने घरों काे नहीं पहुंच पाए और सहारनपुर में उतरने के बाद एक बार फिर से वह घर जाने की आस में बसों में सवार हाे लिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रत्येक बसों में राशन और पीने के लिए पानी भी रखवाया गया है ताक श्रमिकों काे रास्ते में परेशानी ना हाे।

Story Loader