
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit- @ACC)
Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान करने वाले समस्तीपुर के 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़ी पिच पर उतरने जा रहे हैं। भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप (2026) जिताने में अहम रोल निभाने वाले वैभव के हाथ में अब रनों की जगह पेन और दिमाग में फॉर्मूले होंगे।। उनका सीबीएसई 10वीं बोर्ड (CBSE 10th Board) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
वर्ल्ड कप जीतकर समस्तीपुर में अपने घर लौटे वैभव फिलहाल अपने परिवार के साथ हैं, लेकिन उनके आराम का समय ज्यादा लंबा नहीं है। बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पढ़ाई के साथ क्रिकेट, ट्रैवल, मीडिया कवरेज और प्रैक्टिस को मैनेज करना आसान नहीं है, लेकिन स्कूल का कहना है कि खिलाड़ी ने कमाल का टाइम मैनेजमेंट दिखाया है।
वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित मॉडेस्टी स्कूल के नियमित छात्र हैं। विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि वैभव का एडमिट कार्ड आ चुका है और उनका सेंटर समस्तीपुर शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है। जहां वो सैकड़ों छात्रों के साथ परीक्षा देंगे। इसके लिए स्कूल ने तैयारी पूरी कर ली है। सिक्योरिटी, बैठने का इंतजाम और बोर्ड के नियम सभी तय प्रोटोकॉल के हिसाब से होंगे।
केंद्र के प्रिंसिपल नीलकिशोर सिन्हा ने साफ किया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एक वर्ल्ड चैंपियन उनके स्कूल में एग्जाम देगा। लेकिन, मैदान का स्टार परीक्षा हॉल में एक आम छात्र ही होगा। उन्हें कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट या विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। परीक्षा में उसे हर दूसरे स्टूडेंट जैसा ही ट्रीटमेंट मिलेगा, न ज़्यादा न कम।
स्थानीय लोगों में उत्सुकता है कि देश-विदेश में नाम कमाने वाला खिलाड़ी जब परीक्षा देने पहुंचेगा तो नजारा कैसा होगा। लेकिन प्रशासन ने संकेत दे दिया है कि परीक्षा व्यवस्था में समानता सर्वोपरि है। वैभव को भी लाइन में खड़ा होना होगा, अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और परीक्षा देने के लिए अपनी तय सीट पर बैठना होगा।
वैभव सूर्यवंशी के परिवार और शिक्षकों के अनुसार, खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उनका तालमेल अच्छा रहा है। ऐसी भी चर्चा है कि वह अपने क्रिकेट शेड्यूल और IPL की तैयारियों की वजह से आने वाले हफ्तों में कुछ एग्जाम छोड़ सकता है, लेकिन इस मामले पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। परिवार फिलहाल चुप है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने सभी विषयों के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। स्कूल का दावा है कि तैयारी पूरी है और कोशिश रहेगी कि वह अधिकतम पेपर दे सकें।
Published on:
12 Feb 2026 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
समस्तीपुर
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
