सम्भल

खेतों में पराली जलाने पर चार किसानों से वसूला दस हजार का जुर्माना, सैटेलाइट से हो रही निगरानी

Sambhal: यूपी सरकार द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दो एकड़ से कम क्षेत्र में पराली जलाने पर 2500 सौ रुपये, 2 से 5 एकड़ में 5000 व 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 15000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है।

less than 1 minute read
Oct 12, 2023

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी कर किसानों को पराली न जलाने की सलाह दी है। एडवायजरी के मुताबिक पराली जलाने को लेकर सैटेलाइट से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच पराली जलाने का एक मामला संभल जिले से सामने आया है।

जिले में जिला प्रशासन और कृषि विभाग की सख्ती के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। पंवासा विकास खंड क्षेत्र में चार किसानों के खेतों में पराली जलती हुई मिली। कृषि विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पैमाइश कराई और सभी किसानों पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कंबाइन हार्वेस्टर से धान की फसल की कटाई कराने के बाद कुछ किसान अवशेषों को आग लगा देते हैं। जिससे एक तरफ तो पर्यावरण प्रदूषित होता है। वहीं दूसरी ओर खेत की मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीवाणु मर जाते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी किसान अवशेषों को जला रहे हैं। बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने पंवासा विकास खंड क्षेत्र के चौधरी सराय में चार किसानों के खेतों में पराली जलते हुए पकड़ी। कृषि विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और जितने क्षेत्रफल में पराली जलाई गई थी। उसकी पैमाइश कराने के बाद सभी किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

Published on:
12 Oct 2023 07:54 am
Also Read
View All

अगली खबर