
Sambhal News Today: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की आईडी देखनी चाहिए। ऐसा करना गलत नहीं है। आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी कांवड़ यात्रा से चिढ़ते हैं। इसलिए इस व्यव्यवस्था को कोस रहे हैं।
आचार्य ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराया जाना चाहिए। कहीं कोई दिक्कत शिव भक्तों को नहीं होनी चाहिए। शहीद हो रहे जवानों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक की तरह फिर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
आगे कहा कि हमारे जवानों का हौंसला बहुत है। वह दिन दूर नहीं जब भारत का झंडा पाकिस्तान पर फहराया जाएगा। हाथरस भगदड़ कांड को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि बेकसूर लोगों की अकाल मृत्यु की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस-प्रशासन, आयोजक और अन्य जिम्मेदारों की है। भोलेबाबा की भी आलोचना की।
Published on:
19 Jul 2024 07:08 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
