
UP Lok Sabha Election Result: मतगणना के लिए अखिलेश यादव ने सपाइयों को दिया यह आदेश
संभल। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर काउंटिंग पर नजर रखने को कहा है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती 23 मई (गुरुवार) को की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारी कर ली है। राजनीतिक दल भी मतगणना के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। सपा जिलाध्यक्ष फिराेज खान का कहना है कि वे मतगणना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर शिविर लगाएंगे। मतगणना एजेंटों से पल-पल की जानकारी ली जाएगी। पार्टी के निर्देशानुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से मतगणना स्थल पर मौजूद रहने को कहा गया है।
कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
वहीं, भाजपा ने भी काउंटिंग की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। मुरादाबाद रोड स्थित एकता विहार में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को मतगणना के नियमों का पालन करने को कहा गया। लोकसभा प्रभारी गोपाल अंजान ने कहा कि मतगणना में कार्यकर्ताओं को उत्साह से भाग लेना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बननी तय है।
ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
आपको बता दें कि 23 मई को मतगणना बहजोई में 8 बजे से शुरू होगी। इस लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी मैदान में हैं। गठबंधन की तरफ से यहां से शफीकुर्रहमान बर्क और कांग्रेस से मेजर जेपी सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
22 May 2019 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
