15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal Lok Sabha Seat: भाजपा ने परमेश्वर सैनी को घोषित किया उम्मीदवार, अन्य पार्टियों ने नहीं खोले प्रत्याशी के नाम

Sambhal News: संभल लोकसभा सीट (Sambhal Lok Sabha Seat) पर अब तक भाजपा ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। अन्य दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Mar 19, 2024

bjp-declared-parmeshwar-saini-as-candidate-from-sambhal.jpg

Sambhal Lok Sabha Seat

Sambhal Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की घोषणा के साथ निर्वाचन की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। राजनीतिक दलों में भी तेजी है। लेकिन संभल सीट पर भाजपा के अलावा किसी दल ने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी मैदान में हैं, जबकि अन्य दलों के प्रत्याशी स्पष्ट नहीं हैं। संभल लोकसभा सीट (Sambhal Lok Sabha Seat) पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना हैं। रालोद से गठबंधन के बाद भाजपा ने संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है।

परमेश्वर लाल सैनी एमएलसी भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रहते हुए वह सपा के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में सीट सपा के खाते में गई है। सपा ने सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। लेकिन उनके निधन के बाद अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

सपा से कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं अभी तक बसपा, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी ने भी अपने-अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संभल लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। सात मई को वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:लाश देख उड़े पुलिस अफसरों के होश, इलाके में मचा हड़कंप, मृतका ने पहन रखी थी जींस-टीशर्ट


संभल लोकसभा सीट (Sambhal Lok Sabha Seat) पर पिछले छह चुनावों में से चार चुनाव सपा ने जीते हैं। 1998, 1999 में दो बार सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के रामगोपाल यादव विजयी रहे थे। सपा के टिकट पर चौथी जीत 2019 के चुनाव में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दर्ज की थी।

इसके अलावा 2009 में बसपा और 2014 में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। भाजपा की कोशिश है कि इस चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहराया जाए। इसके लिए भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के साथ-साथ संगठन के जिम्मेदार पूरी ताकत से जुटे हैं।