29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा सांसद को तालिबान की तारीफ करना पड़ा महंगा, भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

संभल सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ भाजपा नेता राजेश सिंघल की तहरीर पर संभल जिले के सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Aug 2021, 12:10 PM IST

shafiqu_rah.jpg

संभल. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) लोकसभा सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Samajwadi Party MP Shafiqur Rehman Burq ) को तालिबान (Taliban) की तारीफ करना मंहगा पड़ा है। भड़काऊ बयान देने और अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) द्वारा कब्जा किए जाने को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने पर लोग नाराज हुए हैं। इसी मामले में बीजेपी (BJP) के नेता ने सपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : बेटे की चाह में हैवान बने बाप ने ली दो मासूम बेटियों की जान

सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
संभल सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ भाजपा नेता राजेश सिंघल की तहरीर पर संभल जिले के सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अफगानिस्तान पर आतंकी संगठन तालिबान के कब्जे में लेने के लिए तालिबान की तारीफ की थी। सपा सांसद के साथ ही फैजान के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया, फैजान नाम के शख्स ने भी सोशल मीडिया पर तालिबान की तारीफ में पोस्ट की थी।

सपा सांसद को बयानबाजी करना पड़ा महंगा
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान को लेकर बयानबाजी किया था। सपा सांसद ने तालिबान के कब्जे को अफगानिस्तान की आजादी की लड़ाई बताया था। सपा सांसद यहीं नहीं रुके, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की तुलना भारत की आजादी की लड़ाई के लिए लड़े गए स्वाधीनता संग्राम से भी की थी।

हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ही रहेगा
यूपी सरकार द्वारा सूबे के जनपदों के नाम बदले जाने की कवायद पर सपा सांसद ने कहा था कि जिलों के नाम बदलने से हिंदुस्तान नहीं बदल जाएगा। हिंदुस्तान, हिंदुस्तान ही रहेगा। भाजपा की यह तुष्टिकरण की पॉलिसी उसे ले डूबेगी।

यह भी पढ़ें : मां की मौत के बाद नशेड़ी बाप ने बेटियों को दुत्कारा तो पुलिस बनी सहारा

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग