29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की चाह में हैवान बने बाप ने ली दो मासूम बेटियों की जान

बेटियों के हत्यारोपी अरुण ने पुलिस को बताया कि शादी को आठ साल हो गए थे। पत्नी को बेटा नहीं हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Aug 2021, 11:28 AM IST

meerut_pita_giraftar.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीते शुक्रवार को दो बेटियों की हत्या (Murder) करने वाले आरोपी हैवान पिता (Father) अरुण को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। पुलिस (Police) ने आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि उसके दो बेटियां (Two Daughter ) थी। वह अपनी पत्नी (Wife) से एक बेटा चाह रहा था। इसी कारण उसकी पत्नी (Wife) से लड़ाई होती रहती थी। बेटे की चाह में वह शराब (Wine) पीने लगा।

यह भी पढ़ें : मां की मौत के बाद नशेड़ी बाप ने बेटियों को दुत्कारा तो पुलिस बनी सहारा

गला दबाकर ली जान

आरोपी ने पुलिस (Police) को बताया कि उसने पहले बच्चियों को खाना खिलाकर सुला दिया था। इसके बाद दोनों के मुंह पर तकिया रखकर गला दबाकर उनकी जान ले ली। इतना ही नहीं हैवान बने पिता (Father) ने दोनों को मारने के बाद बेटियों की लाश के पास बैठकर शराब पी। इसके बाद वह देर रात वहां से फरार हो गया। कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर निवासी अरुण का उसकी पत्नी नीशू से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह पति को छोड़कर अपने मायके जानी कस्बा चली गई थी। युवक ने पत्नी (Wife) को लाने का प्रयास भी किया, लेकिन पत्नी (Wife) ने मना कर दिया।

बेटियों के शव के पास बैठ पीता रहा शराब

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 13 अगस्त को अरुण जानी ससुराल गया तथा वहां से झगड़ कर अपनी छह वर्षीय बेटी सृष्टि और 4 वर्षीय बेटी नैना को लेकर घर आ गया। आरोपी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह ठेके पर शराब (Wine) पीकर आया और घर पर भी शराब लेकर आ गया। रात करीब 11 बजे अरुण ने अपनी दोनों बेटियों को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद दोनों बेटियों की लाश के पास बैठकर शराब पी।

बेटा नहीं होने से था परेशान

बेटियों के हत्यारोपी अरुण ने पुलिस (Police) को बताया कि शादी को आठ साल हो गए थे। पत्नी (Wife) को बेटा नहीं हुआ। पत्नी (Wife) उसे बेटा (Son) नहीं दे सकी। इससे वह परेशान था। आठ दिन पहले वह उससे झगड़ा कर मायके चली गई थी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : शाम होते ही स्कूल में होता है 'गंदा काम', वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग