29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम होते ही स्कूल में होता है ‘गंदा काम’, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

प्रधानाध्यापक पवन त्यागी का कहना है कि स्कूल में पहले भी शरारती तत्वों ने नुकसान किया है। पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Aug 2021, 9:46 AM IST

meerut_school.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले के ग्रामीण इलाके के एक स्कूल (School) में खुलेआम शराब पीने (Wine Party) का मामला सामने आया है। शाम होते ही ये प्राथमिक स्कूल (Primary School) में किसी बार (BAR) या माडल शॉप (Model Shop) जैसा नजारा दिखाई देता है। खुले आम यहां पर बरामदे में बैठकर शराब पी (Wine Party) जाती है और शराबी एक-दूसरे से जाम से जाम टकराते हैं। मामला खुल जाने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी की बड़ी पहल, सूबे में बनेंगी एटीएस की 12 और यूनिटें

स्कूल के बरामदे में खुलेआम पी जाती है शराब

शिक्षा का ये मंदिर जहां पर खुलेआम बैठकर शराब पीने (Wine Party) का मामला सामने आया है वह रोहटा क्षेत्र के गांव किनौनी में स्थित है। किनौनी के प्राथमिक विद्यालय (Primary School) में खुलेआम शराब पार्टी चलती है। ऐसा नहीं है कि एक-दो दिन या सप्ताह में एक बार का मामला हो। प्राथमिक स्कूल परिसर (Primary School) में ये रोज की बात है। शाम को 4 बजे के बाद से यहां पर महफिल जमनी शुरू होती है जो कि रात 10 और कभी-कभी 11 बजे तक जमती है। सुबह स्कूल परिसर में शराब (Wine) की खाली बोतले और पव्वे पड़े दिखाई देते हैं। जिसे स्कूल (School) की शिक्षक (Teacher) या तो खुद उठाकर फेंकते हैं या फिर स्कूल (School) में आने वाले छात्रों से खाली बोतलों को फिकवाने जैसा घिनौना काम करवाते हैं।

कई बार की जा चुकी है पुलिस से शिकायक

इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक (Principal) पवन त्यागी (Pawan Tyagi) का कहना है कि स्कूल में पहले भी शरारती तत्वों ने नुकसान किया है। पुलिस (Police) से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन पुलिस (Police) कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस बारे में गांव के प्रधान भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन गांव का प्रधान भी पूरे मामले में चुप्पी साध जाता है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : MMS लीक होने के बाद बोलीं त्रिशाकर, सभी का प्यार चाहिए, फैंस बोलें क्यों की घटिया हरकत ?

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग