29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की बड़ी पहल, सूबे में बनेंगी एटीएस की 12 और यूनिटें

यूपी में एनएसजी की तरह खतरनाक ऑपरेशन को विशेष तरीके से करने के लिए एटीएस के विशेष पुलिस संचालन दल (स्पॉट) का गठन 2017 में किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Aug 2021, 9:19 PM IST

yogi_1.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बड़ी पहल की है। यूपी में पुलिस की विशेष शाखा एटीएस (ATS Unit) की 12 नई इकाइयों को स्थापित किए जाने को मंजूरी मिली है। इसके अलावा एटीएस (ATS) को कैसे और मजबूत बनाया जा सके इसके लिए प्रस्ताव भी सीएम योगी (CM Yogi) ने मांगा है। सीएम ने आदेश दिया है कि एटीएस (ATS) को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाए।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के सामने युवक-युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, हटाए गए गाजियाबाद के कप्तान

इन जिलों में बनेगा ATS कमांडो ट्रेनिंग सेंटर
उत्तर प्रदेश में 10 संवेदनशील जिलों मेरठ (Meerut), अलीगढ़ (Aligarh) , श्रावस्ती, बहराइच(Bahraich) , ग्रेटर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) (Noida) , आजमगढ़ (Azamgarh) (निकट एयरपोर्ट), कानपुर (Kanpur), सोनभद्र, मीरजापुर (Mirzapur) और सहारनपुर के देवबंद (Deoband) में एटीएस इकाई और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। जमीन उपलब्ध कराने और भवन निर्माण के लिए संबंधित जिलों को आदेश दे दिया गया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) और झांसी (Jhansi) में एटीएस इकाई (ATS Unit) की स्थापना के लिए जल्द ही भूमि आवंटन होने की संभावना है। शासन के निर्देशानुसार एटीएस (ATS) को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बहराइच और श्रावस्ती में एटीएस की नई फील्ड यूनिट स्थापित की जा चुकी है और कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।

आतंकी मंसूबों पर पानी फेर रहा है एटीएस
उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों आईएसआईएस (ISIS), हिजबुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen), जैश-ए-मोहम्मद (Jaish E Mohammed), जेएमबी (JMB), आईएसआई जासूस (ISI Jasus), पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) (PFI), नक्सल (Naxal), टेरर फंडिंग (Terror Funding), एबीटी/बांग्लादेश, बब्बर खालसा, जाली भारतीय मुद्रा आदि से सम्बन्धित 69 आतंकवादियों, विभिन्न अपराधों से संबंधित 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खतरनाक ऑपरेशन के लिए खास टीमें तैयार
यूपी में एनएसजी (NSG) की तरह खतरनाक ऑपरेशन को विशेष तरीके से करने के लिए एटीएस (ATS) के विशेष पुलिस संचालन दल (स्पॉट) का गठन 2017 में किया गया। स्पॉट कर्मियों ने बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ(CRPF), सीआईएसएफ(CISF), आईटीबीपी (ITBP) आदि पुलिस के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया है। स्पॉट की पांच टीमें तैयार हैं, दो टीमें प्रशिक्षण ले रही हैं और दो अन्य टीमों के लिए कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस (UP Police) की पहली स्नाईपर्स टीम की चार टोलियां तैयार की गई हैं, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने प्रशिक्षण दिया है।

यह भी पढ़ें : अब मुलायम सिंह यादव के गढ़ का नाम बदलने की तैयारी