16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में चतुर्मुख कूप का होगा पुनरुद्धार, जनवरी में होगा यमतीर्थ का उद्द्घाटन  

संभल की खुदाई में मिले अवशेषों के पुनरुद्धार में जिला प्रशासन लग गया है। संभल डीएम ने खुदाई में मिले चतुर्मुख कूप के मरम्मत को लेकर जानकारी दी है। आइये बताते हैं संभल डीएम ने क्या कहा ?

less than 1 minute read
Google source verification
संभल

संभल

संभल की खुदाई में कई ऐसे कई अवशेष मिले हैं जीका इतिहासिक और आध्यात्मिक महत्त्व बहुत गहरा है। संभल प्रशासन इन सभी अवशेषों के जीर्णोद्धार में जूता हुआ है। संभल के चतुर्मुख कूप को के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। अब जल्दी ही यह एक तीर्थस्थान बनने वाला है। 

संभल डीएम ने क्या कहा ? 

संभल जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 'चतुर्मुख कूप के पुनरुद्वार और नवनिर्माण का कार्य नगर पालिका संभल ने आरंभ कर दिया है। इसके तहत आज हमने यहां का भ्रमण किया है। सभी जो कूप हैं उन्हें हम स्वयं संरक्षित करवाएंगे और शासन से हमें बजट मिलेगा। 

सभी कुंए प्राकृतिक जल संरक्षण के अहम स्रोत

संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने आगे कहा कि लगभग 6 से 7 कूप हैं। इनकी खुदाई हम कर रहे हैं। जितने भी प्राचीन स्थल हैं विशेष रूप से कुएं और तालाब वे हमारे प्राकृतिक जल संरक्षण के अहम स्रोत थे। उनका पुनर्द्धार करना हमारी जिम्मेदारी है। नगर पालिका और नगर पंचायत के अंतर्गत हम इसे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ASI की टीम ने किया बावड़ी का निरीक्षण, आठवे दिन भी जारी है खुदाई, जद में आ सकते हैं कई मकान

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि संभल के इतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलेगा। तीर्थ स्थलों के संरक्षण से पर्यटन को भी बल मिलेगा। ये योजना पर्यावरण संरक्षण और ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी कदम है।