
दो साल से भाभी के साथ गंदा काम कर रहा था देवर, एेसे खुला राज
संभल. दो साल तक एक देवर द्वारा भाभी का शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की करीबी तीन साल पहले मौत हो गर्इ थी, जिसके बाद से वह उदास रहने लगी थी। पीड़ित भाभी की इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए देवर ने नजदीकी बढ़ार्इ आैर शादी करने का प्रस्ताव पीड़ित भाभी के सामने रख दिया। इसके बाद पीड़िता ने भी हां कर दी। भाभी के हां करते ही देवर ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। जब देवर लगातार दो साल तक उसका शोषण करता रहा तो पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन इस पर देवर ने उससे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची आैर आरोपी देवर के खिलाफ बलात्कार आैर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करार्इ है।
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है। उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुर्इ थी। इसके बाद से वह अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी ससुराल में रह रही थी, लेकिन करीब तीन साल पहले अचानक उसके पति की मौत हो गर्इ। पति की मौत के बाद जैसे उसका संसार ही उजड़ गया। वह उदास रहने लगी। जब उसके देवर ने उसे उदास देखा तो उसकी मजबूरी को देखते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। उसने सोचा कि अब वह कहां जाएगी, यह सोचते हुए उसने हां कर दी। इसके बाद देवर लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब भी उसने शादी की बात कही तो देवर ने उसे टाल दिया। एेसा करते-करते दो साल बीत गए तो उसने शादी का दबाव बनाया। इस पर देवर का असली चेहरा सामने आ गया आैर उसने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस अधिकारियों ने दूसरे प्रांत की होने की बात कहते हुए चलता कर दिया, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी आैर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत की। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को देवर के खिलाफ बलात्कार व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के जिला अस्पताल भेज दिया।
Updated on:
21 Feb 2019 06:53 pm
Published on:
21 Feb 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
