
Sambhal News: संभल में 87 देव तीर्थों की खोज..
Sambhal News Today In Hindi: संभल में जिला प्रशासन की देखरेख में सभी तीर्थें और कूपों की खोजबीन जारी है। डीएम डॉ. राजेन्द्र पेसिया ने बताया कि संभल तीर्थनगरी है और यहां का जो वर्णन शास्त्रों में आता है, उसमें 87 तीर्थ बताए गए हैं। उनमें से अब तक 60 तीर्थ मिल चुके हैं। बाकी तीर्थों की खोजबीन की जा रही है। डीएम ने कहा कि अब तक 60 देव तीर्थों की पहचान हो चुकी है। 44 तीर्थों से अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, डीएम पेंसिया ने कहा कि वंदन योजना, नगर परिषद के 15वें वित्त आयोग और पर्यटन एवं धार्मिक विभाग के बजट से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है। इसके अलावा जिले में पुराने कुओं को भी पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई है, ताकि मानसून से पहले जल संरक्षण किया जा सके।
संभल डीएम ने कहा कि हमारे तीर्थ स्थल जल तीर्थ कहलाते थे, इसलिए इन्हें पुनर्जीवित करना आवश्यक है। जब 48 किलोमीटर लंबी 24 कोसी परिक्रमा पूरी होगी और सभी तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण हो जाएगा, तब संभल एक प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।
Updated on:
23 Feb 2025, 12:07 PM IST
Published on:
23 Feb 2025, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.