31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rain: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, आने वाले दिनों में होगी तेज बारिश, जानें अपने शहर का हाल

UP Rain: यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। फिलहाल दोपहर में पड़ रही धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। 27 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Feb 2025, 9:02 PM IST

Weather will change again in UP it will rain heavily

UP Rain: यूपी में फिर बदलेगा मौसम..

UP Rain News: इन दिनों भारत के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। यहां के मौसम का असर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बीते दिनों यूपी में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली और अब आने वाले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं के असर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान भी लगाया गया है।

यूपी में फिर बदलेगा मौसम

फिलहाल प्रदेश के मौसम की बात करें तो दोपहर में अच्छी धूप निकल रही है, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से अप्रैल की गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। अब आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:अमरोहा में बम-बम भोले की गूंज, कांवड़ यात्रा ले हरिद्वार से लौटे श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट

27 फरवरी को बारिश

22 फरवरी से 26 फरवरी तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रह सकता है। वहीं कल मौसम साफ रहने की संभावना है। 26 फरवरी तक मौसम शुष्‍क रहने वाला है। दिन में धूप खिल सकती है तो सुबह के समय छिछला कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। 27 फरवरी को बारिश हो सकती है।