11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में आसमान से गिरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किसानों में मच गई भगदड़

Sambhal News: किसान अपने खेत पर आलू लगा रहे थे। तभी एक मशीन से गुब्बारे में बंधी हुई एक डिवाइस जमीन पर आ गिरी। उसमें लाल रंग का बल्ब कभी जल रहा था, तो कभी बुझ रहा था। ये देख किसानों में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Dec 04, 2023

Sambhal Today News

Sambhal Today News: संभल जिले में आलू के एक खेत में अचानक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गिरने से हड़कंप मच गया। वहीं पास में एक फटा बैलून मिला। ग्रामीणों ने खेत में हुई इस घटना की जानकारी तत्काल प्रभाव से थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में गिरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। पुलिस के अनुसार ये मौसम विभाग की है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।

किसानों में मच गई भगदड़
यह पूरा मामला थाना नखासा थाना के गांव जालम सराय का है। खेत में अचानक गिरी डिवाइस में इंडीकेटर ब्लिंक कर रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका से खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूरों में भगदड़ मच गई। बाद में मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची और मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:कनपटी पर तमंचा लगाकर लूट लिए 65 हजार, बहन की शादी के लिए उधार रकम लेकर घर जा रहा था युवक

गुब्बारे में बंधी डिवाइस जमीन पर आ गिरी
किसान ने बताया कि हम अपने खेत पर आलू लगा रहे थे। तभी एक मशीन से गुब्बारे में बंधी हुई एक डिवाइस जमीन पर आ गिरी। उसमें लाल रंग का बल्ब कभी जल रहा था, तो कभी बुझ रहा था। इसको देख हमने एक पढ़े-लिखे आदमी को बुलाया और उसने बताया कि यह बाहर की चीज यहां की नहीं है। हमने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसको अपने कब्जे में ले लिया।

एएसपी बोले डिवाइस मौसम विभाग की
एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि थाना नखासा क्षेत्र के गांव जालम सराय में यंत्र की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया गया एवं जांच कराई गई। पता चला यह डिवाइस मौसम विभाग की है। एक जो कि विशेष डाटा सबमिट के लिए भेजी गई थी। यह जानकारी प्राप्त होने के बाद लोगों को सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।