5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल: पत्नी पर करता था शक, फिर मूसल से कुचल कुचल कर दी हत्या

Highlights -मूसल से सिर में किए ताबड़तोड़ वार-मासूम मां के कत्ल का बना चश्मदीद-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शुरू की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 31 May 2020, 3:05 PM IST

murder.jpg

murder

संभल: जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी पर शक के चलते उसकी मूसल से पीटपीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने।महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस जिले को Lockdown 5.0 में नहीं मिलेगी कोई राहत, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

ये है मामला
वारदात चंदौसी कोतवाली के गांव बुद्धनगर खंडुआ की है, जहां शिवलाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मूसल से पीट पीट कर हत्या कर दी ।यही नहीं हत्या कर वह चंदौसी थाने पहुंच गया और अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया ।पत्नी की हत्या कर सिरेंडर कर जुर्म कबूलने की सूचना पर पुलिस भी सन्न रह गई । सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।इधर मृतका के मासूम पुत्र ने भी अपने चश्मदीद बयान में पिता द्वारा मां की हत्या की बात कही है। सीओ अशोक कुमार ने हत्या की वजह आरोपी द्वारा पत्नी के चरित्र पर शक बताते हुए कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पिता की चिता देख फफक-फफककर रोई बेटी, बोली- घर से ठीक-ठाक गए थे पापा, हॉस्पिटल में जाने क्या हो गया

हर कोई हैरान
घटना से पूरा गांव और परिजन भी हैरान है, परिजनों के मुताबिक आरोपी ने किसी के भी सामने इस तरह का व्यवहार नहीं किया था कि हत्या जैसा कदम उठा लेगा।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश