
Murder Sambhal: संभल में बदमाशों ने वकील की गोली मारकर कर दी हत्या
Murder Sambhal Today: संभल में दिनदहाड़े वकील सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहली गोली सीने में लगते ही सत्यपाल ने भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछे से तीन और गोलियां चलाईं, जो उनकी कमर में जाकर लगीं। गोली लगते ही सत्यपाल जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल वकील को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद वकील की गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिये मुरादाबाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
SP संभल ने बताया कि एक गणेश नाम के व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति से व्यक्तिगत रंजिश चल रही थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में भी बाइक सवार नजर आ रहे हैं। SP ने कहा की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
18 Dec 2024 03:47 pm
Published on:
18 Dec 2024 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
