15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसा युवक और करने लगा अश्लील हरकत, विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़े

खबर की मुख्य बातें- -महिला के साथ अभद्रता कर अशलील हरकते करने लगा -इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए -सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया

less than 1 minute read
Google source verification
demo1.jpg

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंदाहेड़ी में एक व्यक्ति गांव में ही एक घर में घुस गया और महिला के साथ अभद्रता कर अशलील हरकते करने लगा। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: राजद्रोह और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्यारोपियों का लोगों ने ऐसा किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल रहा वीडियाे- देखें वीडियाे

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक गांव चौंदाहेड़ी निवासी अंबरीश पड़ौस के ही एक घर में घुस गया। घर में घुसे अंबरीश को देख सनोज की पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसके साथ अभद्रता करना आरंभ कर दिया। आरोप है कि अंबरीश ने महिला के मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें : युवक ने यूपी पुलिस के सिपाही को जड़ा थप्पड़ तो आया मंत्री जी का फोन और बोले...

शोर शराबे की आवाज सुन महिला के परिजन भी एवं अन्य पड़ौसी भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा दिया।