25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

46 साल बाद संभल के इस मंदिर में हुई सुबह की आरती, 1978 से लटका था ताला, जानें पूरा मामला 

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके में प्रशासनिक टीम को एक मंदिर मिला। 46 साल बाद मंदिर का ताला खोला गया और साफ-सफाई करवाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 15 Dec 2024, 1:05 PM IST

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संभल में हर मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। संभल में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम को एक मंदिर मिला। यह मंदिर खग्गू सराय में मौजूद है। जिलाधिकारी और संभल एसपी ने मंदिर खुलवाया और वहां सफाई करवाई। 

46 साल बाद मंदिर में हुई आरती

46 साल बाद इस मंदिर में आज पूजा-अर्चना की गई। 1978 के बाद से ये मंदिर बंद पड़ा था क्योंकि यहां आसपास के रहने वाले हिंदू घर छोड़कर कहीं और रहने चले गए थे। बता दें कि इस मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा और शिवलिंग मौजूद है। इस आरती में पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुबह की आरती की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिसबल तैनात किया गया है। इस मंदिर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: संभल में 50 साल से बंद मंदिर में शुरू हुआ पूजा-पाठ, श्रद्धालुओं ने पढ़ा हनुमान चालीसा, देखें वीडियो

 हिंदू महासभा के संरक्षक ने बताई ये बात 

नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शंकर रस्तोगी ने बताया, “हम खग्गू सराय इलाके में रहते थे। पास ही खग्गू सराय इलाके में हमारा एक घर है। 1978 के बाद हमने घर बेच दिया और जगह खाली कर दी यह भगवान शिव का मंदिर है। ये हमारे कुलदेवता हैं। हमने यह क्षेत्र छोड़ दिया और हम इस मंदिर की देखभाल करने में सक्षम नहीं थे। इस स्थान पर कोई पुजारी नहीं रहता था। 15-20 परिवारों ने यह क्षेत्र छोड़ दिया था। हमने इसे बंद कर दिया था मंदिर क्योंकि पुजारी यहां नहीं रह सकते थे यहां रहने की हिम्मत नहीं हुई। मंदिर 1978 से बंद था और आज इसे खोल दिया गया है।”

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग