
संभल: दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन पिछले एक महीने से भी अधिक समय से चल रहा है। जिसकी चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है। वहीँ अब संभल में भी इस कानून के खिलाफ महिलाओं ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन हुसैनी रोड पर शुरू कर दिया है। महिलाओं के धरने में शुक्रवार को सांसद डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क भी पहुंचे और कहा कि सरकार लोगों को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। यहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां मौजूद हैं।
National Voters Day: यह है उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट
जारी रहेगा विरोध
शुक्रवार को नखासा थाना क्षेत्र के हुसैनी रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हजारों महिलाएं एकत्रित हुई। महिलाओं ने एनआरसी व सीएए के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने एनआरसी व सीएए कानून को वापस लेने की मांग उठाई। कार्यक्रम में पहुंचे संभल के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान सबका है। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस, मोहन भागवत देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान हमेशा मुल्क से मोहब्बत करता रहा है और करता रहेगा।
Republic Day: ब्रिटिश काल में शुरू हो गई थी प्रभात फेरी, पहले गणतंत्र दिवस पर सजाया गया था पूरा शहर
बढ़ गयी चुनौती
यहां बता दें कि शाहीन बाग़ की तर्ज पर इस आन्दोलन को शुरू किया गया है, जिसमें अब कानून वापस न होने तक धरने की बात कही गयी है। हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी ने पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
Published on:
25 Jan 2020 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
