
7800 complaints received on Lokpath mobile app for potholes- सांकेतिक तस्वीर - social media
Sambhal News Today: संभल-मुरादाबाद और संभल-चंदौसी मार्ग पर कई स्थान ऐसे हैं जहां हादसा होने का हर समय डर बना रहता है। अब मुख्यमंत्री ने 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। लोकनिर्माण विभाग के सामने चुनौती है कि इन गड्ढों को इस अवधि में कैसे भरा जाए।
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर संभल से सिरसी तक जगह जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी तरह संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा, जनेटा, सरथल में जगह-जगह गड्ढे हैं। मोहम्मदपुर टांडा में तो गड्ढे चौड़े होने के साथ करीब छह इंच तक गहरे भी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है और बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।
लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश का कहना है कि संभल-मुरादाबाद मार्ग पर तो काम शुरू कराया गया है। करीब 17 किलोमीटर के मार्ग पर एक लेयर बिछाई जा रही है। संभल-चंदौसी मार्ग का प्रस्ताव भेजा है लेकिन मंजूरी नहीं मिली है लेकिन 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरने का काम किया जाएगा।
Published on:
05 Oct 2024 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
