
Sambhal Rain: संभल में तड़के से शुरू हुई बारिश | AI Generated Image
Rain started in Sambhal in early morning: संभल जिले में सोमवार तड़के करीब 4 बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तहसील संभल, चंदौसी और गुन्नौर में रिमझिम बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे वातावरण ठंडा हो गया।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश से पहले तापमान 33 डिग्री था, यानी कुल 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग ने आज 10 मिलीलीटर या उससे अधिक बारिश की संभावना जताई है।
बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया था, हालांकि बारिश रुकने के बाद पानी उतर गया। फिर भी कीचड़ और जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसान अजय सिंह ने बताया कि समय पर हुई बारिश से धान और बाजरा की फसलों को अच्छा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा बारिश नुकसान कर सकती है, लेकिन अभी जो बारिश हुई है वह खेती के लिए अनुकूल साबित हो रही है।
संभल में बदलते मौसम ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो खरीफ की फसलों को अच्छा उत्पादन मिलने की उम्मीद है।
Published on:
30 Jun 2025 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
