उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। मलबे में करीब 25 लोगों की दबने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा चंदौसी के मवई गांव के कोल्ड स्टोरेज में हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टोरेज कई साल पुराना था। गुरुवार को यहां आलू रखने का काम चल रहा था। करीब 25 से 30 मजदूर कोल्ड स्टोरेज में मौजूद थे। इस दौरान स्टोरेज की छत गिर गई। बुलडोजर से मलबे को हटाया जा रहा है।