रविवार की सुबह डीएम- एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करना पहुंची थी। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होने के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि इस हिंसा में नोमान, बिलाल और नईम की मौत हुई है। दो अन्य की शिनाख्त कैफ और अयान के तौर पर की गई है।