Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने सड़क हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया है। बुजुर्ग को इस हालत में देख कर उन्होंने अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल भिजवाया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कार्य के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं।