संभल: सोमवार रात जनपद के दो मरीज मुरादाबाद में संक्रमित होने की रिपोर्ट से स्थानीय स्वास्थ्य महकमा अभी निपट ही रहा था कि मंगलवार सुबह छह और कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने हड़कंप मच गया है। सभी को आइसोलेशन में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीँ जिन इलाकों में ये सभी मिले हैं उसे हॉट स्पॉट बनाकर सील कर दिया गया है। एसपी ने लोगों से घरों से न निकलने की अपील की है।