दरअसल, तालिबान को दी हुई बधाई का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में मलुकर्रहमान कह रहे हैं कि तालिबान बीते 20 सालों से सुपर पावर देश अमेरिका और जापान जैसे देशों से लड़ाई कर रहा था, वहीं इसके पहले भी वो 10 साल से हुकूमत से लड़ रहा था। बर्क ने तालिबान का साथ देते हुए कहा कि, तालिबान कभी पहले खुद से किसी से लड़ाई करने के लिए नहीं गया है, बल्कि शक्तिशाली देशों ने उस पर हमला किया है। जिसमें तालिबान की कोई भी गलती नहीं है। तालिबान हमारे देश के साथ है इसलिए तालिबान को मुबारकबाद देनी चाहिए।