
संभल में पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म
Sambhal News: संभल में एक सौतेला पिता का अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वह लगातार बच्ची को डरा-धमका कर रोजाना उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां बेटे ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पहले पति के मरने के बाद की थी दूसरी शादी
मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती है। कुछ समय पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने जनपद अमरोहा के रहने वाले निवासी जयसिंह से शादी कर ली। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ उसके साथ रहने लगी। इसके बाद आरोपी सौतेला पिता उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा।
शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
यह बात किसी को बताने पर आरोपी मासूम बच्ची को धमकाता था। इस वजह से लड़की आरोपी की करतूत को चुपचाप सहती रही। कुछ समय बाद बच्ची पिता की हरकतों से तंग आ गई। उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई, बेटी की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए। वह दुष्कर्म पीड़िता बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
थाना असमोली प्रभारी संजय कुमार ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी जय सिंह को यात्री शैड मनोटा पुल से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी पिता के खिलाफ हुआ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मनोटा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
22 May 2023 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
