5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muharram news : संतकबीर नगर में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आया ताजिया…एक की मौत, 3 झुलसे

संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के चुरेब रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की शाम को ताजिया दफन के दौरान हाईटेशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

संतकबीरनगर में चुरेब रेलवे फाटक के पास ताजिया दफन करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की है।यहां भाटपार गांव सहित आसपास के अन्य गांवों के लोग मातमी गाजे-बाजे के जुलूस के साथ ताजिया दफन करने के लिए कर्बला पर जा रहे थे। अभी ताजिया गांव के किनारे रेलवे के समपार फाटक पर पहुंचा थे। तभी ट्रैक के ऊपर लगे रेल लाइन के तार में ताजिया छू जाने से सभी लोग चपेट में आ गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जिसमें भाटपार गांव 24 वर्षीय मोहम्मद इलियास पुत्र मो. अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अब्दुल करीम पुत्र नाजीर, राम सुबह पुत्र चंद्रबली समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भिजवाया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।