1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, दोस्तों ने देखा तो…

पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह

2 min read
Google source verification
छात्र कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, दोस्तों ने देखा तो...

छात्र कट्टा लेकर पहुंचा स्कूल, दोस्तों ने देखा तो...

संतकबीरनगर. उत्तर प्रदेश जिले के खलीलाबाद स्थित एक स्कूल में 11वीं का एक छात्र कट्टा लेकर पढ़ने पहुंच गया। छात्र के कट्टा लेकर स्कूल पहुंचने की जानकारी पर साथी छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। आरोपित छात्र प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का इकलौता बेटा है। पुलिस ने पकड़े गए छात्र से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तरह मुकदमा दर्ज कर बस्ती स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में अध्ययनरत 16 वर्षीय एक छात्र कमर में कट्टा लगाकर पढ़ने पहुंचा था। कक्षा में छात्र का शर्ट उठ जाने पर एक छात्र ने कट्टा देख लिया और इसकी जानकारी साथी छात्रों के दे दी। जिसके बाद क्लास में मौजूद कुछ छात्रों ने आपत्ती जताई।

जिसके बाद छात्र स्कूल से बाहर निकलकर एक दूकान पर चला गया। इस दौरान किसी छात्र ने मामले की जानकारी डायल 100 पर दे दी। सूचना के बाद पहुंची डायल 100 टीम के कांस्टेबल ब्रह्मा ने गोला बाजार चौकी इंचार्ज को मामले की सूचना दी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख छात्र ने दुकान से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।


पकड़े जाने के बाद पुलिस ने छात्र की तलासी ली तो उसके पास से 12 बोर का कट्टा और कारतूस मिला। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह धनघटा थाना क्षेत्र निवासी एक शिक्षक का इकलौता बेटा है। बचपन में ही उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। वहीं कट्टे बारे पूछने पर उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व वह एक गांव में नाच देखने गया था। रास्ते में ही उसे कट्टा-कारतूस गिरा हुआ मिला था। जिसके बाद उसने कट्टे को अपने पास रख लिया। कट्टा स्कूल में दोस्तों पर धौंस जमाने के लिए लेकर आया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित छात्र को बस्ती बालसुधार गृह भेज दिया।