13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिक में हुई सड़क दुर्घटना में जिले के तीन युवकों की मौत, शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

जिले के एक गांव के तीन दोस्तों की महाराष्ट्र के नासिक में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। तीनों दोस्त थे और एक साथ नासिक में काम करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, accident

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, संतकबीर नगर के तीन युवकों की मौत

संतकबीरनगर जिले के तीन युवकों की महाराष्ट्र के नासिक में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। तीनों एक ही गांव बरगदवा कला ग्राम पंचायत के रियाज, अफजल और असदुल्ला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक ट्रक ड्राइवर थे, आज उन सभी का शव पहुंचे ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

गहरी खाई में गिरी कार, तीन दोस्तों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले देर रात वे कार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के अंदेशे पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने पहुंचते ही रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त उनके कागजों और मोबाइल फोन से की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, देर रात शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया , तीनों को रात में ही दफन कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग