
सुबह से ही लग गई भक्तों की कतार
सतना. देश के 52 शक्तिपीठों में शामिल सतना जिले के मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नवरात्र में यहां लाखों लोग आते हैं, बुधवार को सुबह से ही मंदिर के सामने भक्तों की लंबी कतार लग गई थी जोकि लगातार बढ़ रही है। इस बार नवरात्र में यहां करीब 10 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। नवरात्र को देखते हुए मंदिर का समय भी बदल दिया गया है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित देवी शारदा का मंदिर की सुरक्षा की भी जबर्दस्त व्यवस्था की गई है।
8 से 10 लाख दर्शनार्थियों के आने का अनुमान
मां शारदा के पट नवरात्र में सुबह 3 बजे से खुलेंगे और रात 11 बजे तक मंदिर को खोला जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा भक्तों को मां के दर्शन मिले सकेंगे। इस दौरान दोपहर में कुछ मिनटों के लिए मंदिर में प्रवेश बंद रहेगा। इस नवरात्र लगभग 8 से 10 लाख दर्शनार्थियों के आने का अनुमान है। नवरात्र में मैहर में मां शारदा के दर्शन को उमड़ने वाली लाखों लोगों की भीड़ पर ड्रोन कैमरे की नजर भी होगी। यहां कई जवानों को भी तैनात किया गया है।
मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में 22 मार्च से नवरात्रि मेला प्रारंभ हो रहा है। मेले में शामिल होने दूर दूर से लोग आते हैं। मेले के ठीक पहले कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मेला तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
ऐसा व्यवहार करें कि लोग मैहर से अच्छी यादें लेकर जाएं
इसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंचे जवानों को संबोधित किया। कलेक्टर ने जवानों से कहा कि यहां की जाने वाली ड्यूटी आम ड्यूटी से अलग है। यहां आपको खुद आगे बढ़कर श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनना है और उन्हें मदद करना है। कलेक्टर ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अच्छी तरह से पेश आएं। ऐसा व्यवहार करें कि लोग मैहर से अच्छी यादें लेकर जाएं।
Published on:
22 Mar 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
